Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124

Bajaj Chetak 3001: क्या आप भी बजाज कंपनी के इलेक्ट्रिक स्कूटर चलाना पसंद करते हैं और अपने लिए एक नया और शानदार इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने की सोच रहे हैं तो आप Bajaj Chetak 3001 इलेक्ट्रिक स्कूटर को अपने लिए खरीद सकते हैं। क्योंकि यह इलेक्ट्रिक स्कूटर काफी जबरदस्त परफॉर्मेंस और स्टाइलिश लुक के साथ आता है। यही इलेक्ट्रिक स्कूटर सिंगल चार्ज पर 127Km की रेंज देने में भी सक्षम रहता है। इसके अलावा इस समय बजाज कंपनी इस स्कूटर पर काफी सस्ता फाइनेंस प्लान ऑफर भी लेकर आई है जिसका लाभ उठाकर आप इसे और भी सस्ते में खरीद सकते हैं।
बजाज कंपनी के इस बजाज चेतक 3001 इलेक्ट्रिक स्कूटर में एक पावरफुल इलेक्ट्रिक हब मोटर के साथ 3 kWh की शक्तिशाली बैटरी दी गई है जिसे आप घर पर आसानी से चार्ज भी कर सकते हो। बजाज कंपनी की इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को आप एक बार फुल चार्ज करने पर इसे 127Km तक आराम से चला सकते हैं। वही बात करें अगर इसकी टॉप स्पीड की तो इस बजाज चेतक 3001 इलेक्ट्रिक स्कूटर में आपको 63 km/Hr की टॉप स्पीड देखने को मिल जाती है।
Bajaj Chetak 3001 इलेक्ट्रिक स्कूटर की फीचर्स लिस्ट के अंदर आपको एलईडी टर्न सिग्नल लैंप, कलर LCD डिस्पले, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, क्लॉक, पैसेंजर फुट्रेस्ट, राइडिंग मोड्स, एलईडी हेडलाइट, फास्ट चार्जिंग, डिजिटल स्पीडोमीटर, कॉल या एसएमएस अलर्ट, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, पुश बटन स्टार्ट, डिजिटल ऑडोमीटर, हिल होल्ड, एलइडी टेल लाइट, 35 लीटर अंडर सीट स्टोरेज, फ्रंट और रियर दोनों साइड पर ड्रम ब्रेक, अलॉय व्हील्स और लो बैट्री इंडिकेटर जैसे दमदार फीचर्स का सपोर्ट मिल जाता है।

Bajaj Chetak 3001 इलेक्ट्रिक स्कूटर की एक्स शोरूम प्राइस 99,900 रुपए रखी गई है। लेकिन इस समय बजाज कंपनी इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को फाइनेंस प्लान के तहत मात्र 10,000 रुपए की डाउन पेमेंट पर खरीदने का मौका दे रही है। इसके बाद आपको बैंक की तरफ से 9.7% ब्याज दर पर 93,956 रुपए का लोन जारी किया जाएगा। यह लोन आपको 3 साल के लिए अप्रूव होगा जिसे चुकाने के लिए आपको हर महीने 3,018 रुपए की ईएमआई किस्त देनी होगी।