Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124

Hero Electric Optima CX 2.0: क्या आप भी इस रक्षाबंधन एक नई इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने की सोच रहे हैं लेकिन आपको समझ नहीं आ रहा है कि कम बजट में कौन सा इलेक्ट्रिक स्कूटर सबसे बेस्ट रहेगा तो आप Hero Electric Optima CX 2.0 इलेक्ट्रिक स्कूटर को खरीद सकते हैं। क्योंकि यह इलेक्ट्रिक स्कूटर कम बजट में आने के साथ-साथ जबरदस्त फीचर्स और अट्रैक्टिव लुक के साथ भी आता है। इतना नहीं इस समय हीरो कंपनी इस इलेक्ट्रिक स्कूटर पर काफी शानदार फाइनेंस प्लान ऑफर भी लेकर आई है जो आपके बजट में बिल्कुल फिट बैठ सकता है। तो लिए इसके बारे में डिटेल से जान लेते हैं।
हीरो इलेक्ट्रिक ऑप्टिमा CX 2.0 इलेक्ट्रिक स्कूटर में 2 kWh की एक दमदार बैटरी के साथ 1.2 kW की BLDC हब मोटर लगी होती है जो 1900 वाट की कंटीन्यूअस पावर जेनरेट करने में सक्षम है। हीरो कंपनी का यह इलेक्ट्रिक स्कूटर 48 km/Hr की टॉप स्पीड से आप सड़कों पर चला सकते हैं। वही बात करें इसकी रेंज की तो कंपनी के मुताबिक यही इलेक्ट्रिक स्कूटर सिंगल चार्ज पर 89Km की रेंज देने में सक्षम है।
बात करें अगर हीरो इलेक्ट्रिक ऑप्टिमा CX 2.0 इलेक्ट्रिक स्कूटर के फीचर्स की तो इसमें डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंट्रोल, ड्राइव मोड लॉक, अंडर सीट स्टोरेज, पार्किंग ब्रेक, यूएसबी चार्जिंग पोर्ट, फ्रंट साइड पर टेलीस्कोपिक सस्पेंशन, अलॉय व्हील्स, स्पीड मोड्स, बैटरी सेफ्टी अलार्म, डिजिटल स्पीडोमीटर, 7 डिग्री क्रेडिबिलिटी, फ्रंट और रियर दोनों साइड पर ड्रम ब्रेक, डिजिटल ट्रिप मीटर, पुश बटन स्टार्ट और साइड स्टैंड सेंसर जैसे जबरदस्त फीचर देखने को मिलते हैं।

Hero Electric Optima CX 2.0 इलेक्ट्रिक स्कूटर की एक्स शोरूम कीमत 83,300 रुपए रखी गई है। लेकिन इस समय आप हीरो कंपनी के इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को मात्र 9,000 रुपए की डाउन पेमेंट पर खरीद कर अपने घर ला सकते हैं। इसके बाद बाकी के बचे हुए 78,117 रुपए का बैंक की तरफ से आपको 9.7% ब्याज दर पर लोन अप्रूव किया जाएगा। यह लोन आपको 3 साल के लिए मिलेगा जिसे चुकाने के लिए आपको हर महीने 2,510 रुपए की ईएमआई किस्त देनी पड़ेगी।