Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124

iQOO Z10x 5G: क्या आपको कम बजट में एक नया 5G स्मार्टफोन खरीदना है तो आप ई-कॉमर्स प्लेटफार्म अमेजॉन से 8GB रैम वाला iQOO Z10x 5G स्मार्टफोन खरीद सकते हैं। क्योंकि इस समय यह 5G स्मार्टफोन अमेजॉन पर 4,000 रुपए से अधिक के डिस्काउंट पर मिल रहा है। इसके अलावा अमेजॉन की तरफ से इस 5G स्मार्टफोन पर बैंक ऑफर और EMI ऑफर भी रखा गया है जिसका लाभ उठाकर आप इसे और भी कम कीमत में खरीद सकते हैं। इस 5G स्मार्टफोन के अंदर 6500mAh की पावरफुल बैटरी मिलती है। तो चलिए आपको इसके सभी स्पेसिफिकेशंस और इस पर मिल रहे डिस्काउंट ऑफर की पूरी डिटेल बताते हैं।
डिस्प्ले: iQOO Z10x 5G स्मार्टफोन में 6.72 इंच की पंच होल LCD डिस्पले मिलती है जिसका रेजोल्यूशन 1080×2800 पिक्सल, पिक ब्राइटनेस 1050 nits और रिफ्रेश रेट 120Hz होती है।
रैम और स्टोरेज: बात करें अगर इसकी रैम और स्टोरेज की तो आप इस 5G हैंडसेट को अमेजॉन से टाइटेनियम कलर में 8GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ खरीद सकते हो।
बैटरी: इस iQOO हैंडसेट में पावर सप्लाई के लिए 6500mAh की लिथियम आयन बैटरी दी गई है जो 44W चार्जिंग को सपोर्ट करती है यह फोन केवल 40 मिनट में 50% तक चार्ज हो जाता है।
प्रोसेसर: इस फोन को पावरफुल बनने के लिए इसमें मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 ऑक्टा कोर प्रोसेसर लगाया गया है जो एंड्रॉयड v15 ऑपरेटिंग सिस्टम पर रन करता है। इसके साथ ही इस फोन पर कंपनी 2 साल का OS अपडेट्स और 3 साल का सिक्योरिटी अपडेट भी देती है।
प्राइमरी कैमरा: iQOO Z10x 5G स्मार्टफोन के पीछे वाली साइड पर ड्यूल कैमरा सेटअप किया गया है जिसमें 50 मेगापिक्सल का वाइड एंगल प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा मिलता है। इसके साथ ही इस फोन के पीछे वाली साइड पर रिंग एलईडी फ्लैशलाइट दी जाती है।
सेल्फी कैमरा: वीडियो कॉलिंग और हाई क्वालिटी सेल्फी पिक्चर खींचने के लिए इस 5G फोन में फ्रंट वाली साइड पर 8 मेगापिक्सल का सेल्फी शूटर कैमरा देखने को मिल जाता है।

iQOO Z10x 5G स्मार्टफोन के 8GB रैम+128GB स्टोरेज वेरिएंट की भारतीय बाजार में कीमत 18,999 रुपए रखी गई है। लेकिन इस 5G स्मार्टफोन को अगर आप मार्केट की बजाय इस समय अमेजॉन से खरीदते हैं तो आपको यह 5G फोन केवल 14,998 रुपए में ही मिल जाएगा। क्योंकि इस 5G फोन पर अमेजॉन की तरफ से इस समय 4,001 रुपए का डिस्काउंट दिया जा रहा है।
इस 5G स्मार्टफोन को अमेजॉन से खरीदते समय आप इस पर बैंक ऑफर का लाभ भी उठा सकते हैं। इसके लिए आपको iQOO Z10x 5G स्मार्टफोन की खरीदारी अमेजॉन से करते समय इसका पेमेंट किसी भी बैंक क्रेडिट कार्ड से करना होगा इससे आपको इंस्टेंट 1,000 रुपए का फ्लैट डिस्काउंट दिया जाएगा। इसके अलावा आप इस 5G फोन को अमेजॉन से मात्र 724 रुपए की मंथली EMI किस्त पर भी खरीद सकते हैं।