Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124

Motorola Edge 50 5G: अगर आप भी मोटरोला कंपनी के स्मार्टफोन चलाना पसंद करते हैं और अपने लिए मोटरोला कंपनी का एक नया 5G स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं तो आप Motorola Edge 50 5G स्मार्टफोन को खरीद सकते हैं। क्योंकि इस स्मार्टफोन पर इस समय ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफार्म अमेजॉन बहुत ही तगड़ा डिस्काउंट दे रहा है। इतना ही नहीं अमेजॉन पर यह हैंडसेट बेहद ही सस्ती मंथली EMI किस्त के जरिए भी खरीदा जा सकता है। आपको बता दें कि इस मोटरोला स्मार्टफोन में 8GB रैम के साथ 32 मेगापिक्सल का सेल्फी शूटर कैमरा मिलता है। तो चलिए इस 5G स्मार्टफोन के बारे में हम पूरी डिटेल विस्तार से जानते हैं।
डिस्प्ले: बात करें अगर मोटरोला एज 50 5G स्मार्टफोन के डिस्प्ले की तो इसमें 6.7 इंच की पंच होल P-OLED कर्व्ड डिस्प्ले दी गई है जो 1600 nits पिक ब्राइटनेस, 120Hz रिफ्रेश रेट, HDR 10+ सपोर्ट और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास v5 स्क्रीन प्रोटक्शन के साथ आती है।
प्रोसेसर: मोटरोला कंपनी के इस शानदार 5G स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 Gen 1 एक्सीलरेटेड एडिशन ऑक्टा कोर प्रोसेसर का सपोर्ट मिलता है जो एंड्रॉयड v14 ऑपरेटिंग सिस्टम पर वर्क करता है।
प्राइमरी कैमरा: इस मोटरोला स्मार्टफोन के पीछे वाली साइड पर सिंगल एलईडी फ्लैशलाइट के साथ ट्रिपल कैमरा सेटअप मौजूद होता है जिसमें आपको 10x डिजिटल जूम के साथ 50 मेगापिक्सल का वाइड एंगल प्राइमरी कैमरा, 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा और 3X ऑप्टिकल जूम के साथ 10 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा देखने को मिलता है।
सेल्फी कैमरा: हाई क्वालिटी में सेल्फी पिक्चर खींचना और वीडियो कॉलिंग के लिए इस मोटरोला स्मार्टफोन के आगे वाली साइड पर 32 मेगापिक्सल का सेल्फ शूटर कैमरा दिया जाता है।
बैटरी: बात करें अगर इस 5G फोन की बैटरी पावर की तो इसमें पावर सप्लाई के लिए कंपनी ने 5000mAh की लिथियम आयन बैटरी का सपोर्ट दिया है जो 68W टर्बो पावर चार्जिंग और 15W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
रैम और स्टोरेज: Motorola Edge 50 5G स्मार्टफोन के अंदर आपको 8GB रैम के साथ 256GB इंटरनल स्टोरेज की सुविधा मिल जाती है।

मोटरोला कंपनी का यह 8GB रैम वाला 5G स्मार्टफोन भारतीय बाजार में 32,999 रुपए की कीमत में बेचा जाता है। लेकिन अगर आप इसे मार्केट की बजे ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफार्म अमेजॉन से खरीदते हैं तो यह 5G स्मार्टफोन आपको सिर्फ 23,965 रुपए में ही मिल जाएगा। क्योंकि इस समय अमेजॉन मोटरोला के इस 5G स्मार्टफोन पर पूरे 9,034 रुपए का डिस्काउंट दे रहा है।
Motorola Edge 50 5G स्मार्टफोन को अमेजॉन से खरीदने पर आप बैंक ऑफर का लाभ भी उठा सकते हैं। इसके लिए आपको बस इस 5G स्मार्टफोन को खरीदते समय इसका पेमेंट HDFC बैंक क्रेडिट कार्ड के जरिए करना होगा इससे आपको इंस्टेंट 1,500 रुपए का फ्लैट डिस्काउंट मिल जाएगा। इसके अलावा अगर आपके पास एक साथ इतने पैसे उपलब्ध नहीं है तो आप इस मोटरोला हैंडसेट को अमेजॉन से मात्र 1,156 की मंथली EMI किस्त पर भी खरीद सकते हो।