Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124

Motorola Edge 50 Ultra 5G: क्या आपको जबरदस्त कैमरा क्वालिटी और पावरफुल प्रोसेसर वाला एक नया 5G स्मार्टफोन खरीदना है तो आप (ई-कॉमर्स वेबसाइट) अमेजॉन से Motorola Edge 50 Ultra 5G स्मार्टफोन को खरीद सकते हैं। क्योंकि इस समय अमेजॉन इस 5G स्मार्टफोन पर काफी तगड़ा डिस्काउंट दे रहा है जिससे आपके लिए यह 5G स्मार्टफोन खरीदना बेहद ही आसान होगा। मोटरोला के इस 5G हैंडसेट में 50 मेगापिक्सल का सेल्फी शूटर कैमरा, स्नैपड्रैगन 8s Gen 3 प्रोसेसर और 12GB रैम का सपोर्ट मिलता है। तो आइए आपको मोटरोला के इस 5G स्मार्टफोन पर मिल रहे डिस्काउंट ऑफर और इसके स्पेसिफिकेशंस के बारे में बताते हैं।
डिस्प्ले: मोटरोला कंपनी के इस 5G स्मार्टफोन में 6.7 इंच की 1.5K pOLED 144Hz 3D कर्व्ड डिस्प्ले दी गई है जो कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास स्क्रीन प्रोटक्शन, HDR 10+ सपोर्ट और 1220×2712 पिक्सल FHD+ रेजोल्यूशन के साथ आती है।
प्रोसेसर: बात करें अगर इस मोटरोला स्मार्टफोन के प्रोसेसर की तो इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8s Gen 3 ऑक्टा कोर प्रोसेसर मिल जाता है जो एंड्रॉयड v14 ऑपरेटिंग सिस्टम पर वर्क करता है। इसके साथ ही इस फोन पर कंपनी 4 साल की सिक्योरिटी अपडेट और 3 साल का OS अपडेट भी देती है।
प्राइमरी कैमरा: इस मोटरोला स्मार्टफोन के बैक पैनल पर ड्यूल एलईडी फ्लैशलाइट के साथ ट्रिपल कैमरा सेटअप देखने को मिलता है जिसमें 20x डिजिटल जूम के साथ 50 मेगापिक्सल का वाइड एंगल प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा और 3X ऑप्टिकल जूम के साथ 64 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा मिलता है।
सेल्फी कैमरा: हाई क्वालिटी में सेल्फी पिक्चर खींचने के लिए मोटरोला कंपनी के इस 5G स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का सेल्फी शूटर कैमरा फ्रंट साइड पर दिया गया है।
रैम और स्टोरेज: Motorola Edge 50 Ultra 5G स्मार्टफोन में आपको 12GB रैम के साथ 512GB इंटरनल स्टोरेज की सुविधा मिल जाती है।
बैटरी: बात करें अगर इसकी बैटरी पावर की तो इसमें पावर सप्लाई के लिए कंपनी ने 4500mAh की शानदार बैटरी दी है जो 125W टर्बो पावर चार्जिंग, 50W वायरलेस चार्जिंग और 10W वायरलेस रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करतीहै।

अगर आप भारतीय बाजार में मौजूद किसी भी मोबाइल शॉप पर 12GB रैम वाले Motorola Edge 50 Ultra 5G स्मार्टफोन को खरीदने जाते हैं तो आपको इसकी ओरिजिनल कीमत 64,999 रुपए बताई जाएगी। लेकिन इसी मोटरोला हैंडसेट को अगर आप मार्केट की बजाय अमेजॉन से खरीदते हैं तो आपको यह हैंडसेट सिर्फ 44,490 रुपए में ही मिल जाएगा क्योंकि अमेजॉन इस 5G स्मार्टफोन पर इस समय पूरे 20,509 रुपए का डिस्काउंट दे रहा है।
मोटरोला एज 50 अल्ट्रा 5G स्मार्टफोन को अमेजॉन से खरीदते समय अगर आप इसका पेमेंट HDFC क्रेडिट कार्ड के जरिए करते हैं तो आपको इंस्टेंट 1,500 रुपए का फ्लैट डिस्काउंट दिया जाएगा। इतना ही नहीं अगर आपका बजट इतना नहीं बन पा रहा है तो आप मोटरोला कंपनी के इस 5G स्मार्टफोन को अमेजॉन से मात्र 2,147 की मंथली नो कॉस्ट ईएमआई किस्त के जरिए भी खरीद कर अपना बना सकते हैं।