Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124

Ola S1 Pro: क्या आप भी एक नया इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने के बारे में सोच रहे हैं लेकिन आपको समझ नहीं आ रहा कि कौन सा स्कूटर खरीदें तो आप ओला कंपनी का Ola S1 Pro इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीद सकते हैं। यह इलेक्ट्रिक स्कूटर बहुत ही अच्छी डिजाइन और जबरदस्त परफॉर्मेंस के साथ आता है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में आपको केवल सिंगल चार्ज पर 176Km की रेंज देखने को मिल जाती है। इतना नहीं इस समय ओला कंपनी इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की बिक्री बढ़ाने के लिए इस पर जबरदस्त फाइनेंस प्लान ऑफर भी लेकर आई है। तो चलिए इसके फाइनेंस प्लान से लेकर इसकी फीचर्स की पूरी डिटेल हम जान लेते हैं।
Ola S1 Pro इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत 1.16 लाख रुपए एक्स शोरूम रखी गई है। लेकिन इस समय इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को ग्राहक केवल 12,000 रुपए की डाउन पेमेंट पर भी खरीद कर अपना बना सकते हैं। इसके बाद बाकी के बचे हुए 1,09,342 रुपए का बैंक की तरफ से ग्राहकों को 9.7% ब्याज दर पर लोन अप्रूव किया जाएगा। यह लोन ग्राहक को 3 साल के लिए मिलेगा जिसे चुकाने के लिए हर महीने ग्राहक को 3,513 रुपए की ईएमआई किस्त जमा करवानी पड़ेगी।
ओला कंपनी के ओला S1 प्रो इलेक्ट्रिक स्कूटर के अंदर 3 kWh का दमदार बैटरी पैक लगा हुआ है। इसी के साथ इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में 5.5 kW की एक मिड ड्राइव IPM मोटर का सपोर्ट में मिलता है जो 11 kW की पिक पावर जेनरेट करने में सक्षम रहती है। ओला S1 प्रो इलेक्ट्रिक स्कूटर घर पर ही चार्ज किया जा सकता है। वहीं से सिंगल चार्ज पर 176KM तक चला सकते हैं। इसके अलावा ओला कंपनी के इस स्कूटर को आप 117 kmph की टॉप स्पीड से भगा सकते हैं।
Ola S1 Pro एक पावरफुल इलेक्ट्रिक स्कूटर है जिसमें आगे वाली साइड पर ट्विन टेलीस्कोपिक सस्पेंशन का सपोर्ट लगा हुआ मिलता है जबकि पीछे वाली साइड पर मोनोशॉक सस्पेंशन का सपोर्ट दिया जाता है। इतना ही नहीं इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में मजबूत ब्रेकिंग सिस्टम के लिए कॉम्बी ब्रेक सिस्टम के साथ फ्रंट और रियर दोनों साइड पर डिस्क ब्रेक का सपोर्ट भी देखने को मिल जाता है।

बात की जाए अगर ओला S1 प्रो इलेक्ट्रिक स्कूटर में मिलने वाले फीचर्स की तो इसमें मोबाइल एप्लीकेशन, एलईडी हेडलाइट, 34 लीटर अंडर सीट स्टोरेज, डिजिटल स्पीडोमीटर, 7 इंच टच स्क्रीन डिस्प्ले, GPS कनेक्टिविटी, पैसेंजर फुट्रेस्ट, क्रूज कंट्रोल, नेविगेशन, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, रीजेनरेटिव ब्रेकिंग, कॉल या SMS अलर्ट, म्यूजिक कंट्रोल, डिजिटल ऑडोमीटर, कीलेस इग्निशन, क्लॉक, EBS, राइडिंग मोड्स, एलइडी टेल लाइट, रिमोट बूट अनलॉक, एलईडी टर्न सिग्नल लैंप और 350 W चार्जर आउटपुट मिलता है।