Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124

Ola S1 X: क्या आपको एक अफॉर्डेबल इलेक्ट्रिक स्कूटर की तलाश है लेकिन आपको समझ नहीं आ रहा कि कौन सा इलेक्ट्रिक स्कूटर आपके लिए बेस्ट रहेगा तो आप ओला कंपनी का सबसे अफॉर्डेबल Ola S1 X इलेक्ट्रिक स्कूटर अपने लिए खरीद सकते हैं। ओला कंपनी का यह इलेक्ट्रिक स्कूटर स्टाइलिश डिजाइन के साथ-साथ काफी तगड़ी रेंज भी देने में सक्षम रहता है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर के अंदर काफी जबरदस्त फीचर्स का सपोर्ट मिलता है। इतना ही नहीं इस समय कंपनी इस इलेक्ट्रिक स्कूटर पर काफी सस्ता फाइनेंस प्लान भी लेकर आई है। तो चलिए इसके फीचर्स से लेकर फाइनेंस प्लान की पूरी डिटेल जान लेते हैं।
Ola S1 X इलेक्ट्रिक स्कूटर के बेस मॉडल की कीमत 65,499 रुपए (एक्स शोरूम) रखी गई है। लेकिन इस समय यह इलेक्ट्रिक स्कूटर आप मात्र 7,000 रुपए का डाउन पेमेंट देकर भी अपने घर ला सकते हैं। इसके बाद बैंक आपको 36 महीने के लिए 9.7% ब्याज दर पर 62,941 रुपए का लोन देगा। इस लोन को चुकाने के लिए आपको हर महीने 2,022 रुपए की ईएमआई किस्त जमा करवानी होगी।
ओला S1 X इलेक्ट्रिक स्कूटर के अंदर 2 kWh की एक पावरफुल बैटरी लगाई गई है जिसे पावर सप्लाई देने के लिए इसमें 5.5 kW की एक मिड ड्राइव IPM मोटर का सपोर्ट मिलता है यह मोटर 7 kW की पिक पावर उत्पन्न करने में सक्षम है। ओला कंपनी का यह इलेक्ट्रिक स्कूटर घर पर भी आसानी से चार्ज हो सकता है। इस स्कूटर को सिंगल चार्ज पर 108 Km तक चलाया जा सकता है जबकि सड़कों पर यह स्कूटर 101 Km /Hr की टॉप स्पीड से भागने में सक्षम है।
Ola S1 X इलेक्ट्रिक स्कूटर में आगे वाली साइड पर ट्विन टेलीस्कोपिक सस्पेंशन लगे होते हैं जबकि पीछे वाली साइड पर मोनोशॉक सस्पेंशन का सपोर्ट देखने को मिलता है। वहीं अगर बात करें इसकी ब्रेकिंग सिस्टम की तो इसमें कॉम्बी ब्रेक सिस्टम के साथ आगे और पीछे दोनों साइडों पर ड्रम ब्रेक का सपोर्ट दिया जाता है।

बात करें अगर ओला S1 X इलेक्ट्रिक स्कूटर में मिलने वाले फीचर्स की तो इसमें आपको LED हेडलाइट, 4.3 इंच कलर डिस्प्ले, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, क्रूज कंट्रोल, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, एलइडी टेल लाइट, 34 L अंडर सीट स्टोरेज, पैसेंजर फुट्रेस्ट, जीपीएस कनेक्टिविटी, राइडिंग मोड्स, कैरी हुक, मोबाइल एप्लीकेशन, डिजिटल स्पीडोमीटर, रिजनरेटिव ब्रेकिंग, नेविगेशन, कॉल या एसएमएस अलर्ट, डिजिटल ओडोमीटर, चार्जिंग स्टेशन लोकेटर, LED टर्न सिग्नल लैंप और लो बैट्री इंडिकेटर जैसे फीचर्स देखने को मिलते हैं।