Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124

TVS iQube: आजकल भारतीय ऑटो सेक्टर मार्केट में एक के बाद एक नए-नए इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च हो रहे हैं। ऐसे में अगर आप भी अपने लिए एक नया इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने की सोच रहे हैं तो आप TVS iQube इलेक्ट्रिक स्कूटर को खरीद सकते हैं। क्योंकि इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की मार्केट में सबसे ज्यादा डिमांड रहती है। यह इलेक्ट्रिक स्कूटर डिजाइन में भी काफी शानदार है और लंबे समय तक चलने में सक्षम रहता है। वहीं इसमें आपको सिंगल चार्ज पर 145 Km की रेंज मिल जाती है। इतना ही नहीं कम बजट वाले ग्राहकों के लिए कंपनी इस स्कूटर पर बेहद ही सस्ता फाइनेंस प्लान भी दे रही है। तो चलिए आपको इसके फीचर्स से लेकर फाइनेंस प्लान के बारे में पूरी इनफार्मेशन देते हैं।
टीवीएस कंपनी के इस शानदार इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी पावर की अगर बात करें तो इसमें आपको 3.5 kWh की एक लिथियम आयन बैटरी देखने को मिल जाती है। इसके साथ ही स्कूटर में 4.4 kW की एक BLDC हब मोटर भी फिट की गई है जो 4.4 kW की पिक पावर और 140 Nm का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। टीवीएस आइक्यूब इलेक्ट्रिक स्कूटर की रेंज की अगर बात करें तो यह स्कूटर सिंगल चार्ज पर 145Km तक चलाया जा सकता है। वही इस इसे 78 km/Hr की टॉप स्पीड से सड़कों पर भगा सकते हैं।
TVS iQube इलेक्ट्रिक स्कूटर की फीचर्स लिस्ट की बात की जाए तो इसकी फीचर लिस्ट के अंदर आपको ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, रीजेनरेटिव ब्रेकिंग, पुश बटन स्टार्ट, डिजिटल स्पीडोमीटर, मोबाइल एप्लीकेशन, 5 इंच TFT डिस्प्ले, 32 L एडिशनल स्टोरेज, ऑल LED लाइटिंग सिस्टम, लाइव लोकेशन स्टेटस, वॉटर एंड डस्ट रेजिस्टेंस, क्लॉक, डिजिटल ऑडोमीटर, इंटरनेट कनेक्टिविटी, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, नेविगेशन, जिओ फेसिंग, USB चार्जिंग पोर्ट, पैसेंजर फुट्रेस्ट और एंटी थेफ्ट अलार्म जैसे अनेक फीचर्स देखने को मिल जाएंगे।

बात करें अगर टीवीएस आइक्यूब इलेक्ट्रिक स्कूटर की सस्पेंशन सिस्टम की तो इसमें मजबूती के लिए आगे वाली तरफ टेलीस्कोपिक सस्पेंशन का सपोर्ट दिया जाता है जबकि पीछे वाली साइड पर हाइड्रोलिक ट्विन ट्यूब शौक अब्जॉर्बर सस्पेंशन का सपोर्ट मिलता है। वहीं अगर बात करें इसकी ब्रेकिंग सिस्टम को लेकर तो इसमें आपको फ्रंट साइड पर डिस्क ब्रेक जबकि रियर साइड पर ड्रम ब्रेक का सपोर्ट देखने को मिलेगा।
टीवीएस आइक्यूब इलेक्ट्रिक स्कूटर की एक्स शोरूम कीमत 1,08,993 रुपए है लेकिन अगर आपका बजट इतना नहीं बन पा रहा है तो आप इसे फाइनेंस प्लान पर भी ले सकते हैं। फाइनेंस प्लान के तहत आपको मात्र 11,000 रुपए का डाउन पेमेंट देना होगा। इसके बाद बाकी के बचे हुए 1,02,885 रुपए का बैंक आपको 9.7% ब्याज दर पर 3 साल के लिए लोन अप्रूव करेगा। यह लोन चुकाने के लिए आपको हर महीने 3,305 रुपए की ईएमआई किस्त देनी पड़ेगी।
Also Read:- अब मात्र ₹2022 की मंथली EMI पर घर लाएं 108Km की लंबी रेंज देने वाला Ola S1 X इलेक्ट्रिक स्कूटर