Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124

TVS X: टीवीएस कंपनी इंडियन मार्केट की काफी पॉपुलर वाहन निर्माता कंपनी है जो अपने टू व्हीलर के लिए मार्केट में काफी ज्यादा फेमस है। ऐसे में अगर आप भी टीवीएस कंपनी का एक नया इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने की सोच रहे हैं तो आप TVS X इलेक्ट्रिक स्कूटर को खरीद लीजिए क्योंकि यह इलेक्ट्रिक स्कूटर अब काफी सस्ता हो गया है। क्योंकि इस समय कंपनी ने इस पर बहुत ही जबरदस्त फाइनेंस प्लान ऑफर निकला है जिसके जरिए आप इस स्कूटर को काफी कम कीमत में खरीद कर अपने घर ला सकते हैं। तो चलिए आपको इसके फीचर्स और इसके फाइनेंस प्लान के जानकारी देते हैं।
सबसे पहले अगर हम टीवीएस इलेक्ट्रिक स्कूटर की फीचर्स लिस्ट की बात करें तो इसकी फीचर्स लिस्ट के अंदर आपको रिमोट स्टार्ट, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, वाई-फाई कनेक्टिविटी, नेविगेशन, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, जिओ फेसिंग, एंटी थेफ्ट अलार्म, रीजेनरेटिव ब्रेकिंग, क्रूज कंट्रोल, डिजिटल ट्रिप मीटर, ऑडोमीटर, स्पीडोमीटर, एक्सटर्नल स्पीकर्स, 19 लीटर अंडर सीट स्टोरेज, पैसेंजर फुट्रेस्ट, क्लॉक, ऑल एलइडी लाइटिंग, मोबाइल एप्लीकेशन, 10.2 इंच TFT डिस्पले, इंटरनेट कनेक्टिविटी, कॉल या SMS अलर्ट और म्यूजिक कंट्रोल जैसे काफी सारे एडवांस फीचर्स का सपोर्ट मिल जाता है।
TVS X इलेक्ट्रिक स्कूटर में 4.44 kWh की एक लिथियम आयन बैटरी दी जाती है जिसे पावर सप्लाई देने के लिए इसमें 7kW की एक एयर कूल्ड PMSM हब मोटर देखने को मिलती है। यह मोटर 40 Nm का टॉर्क और 11 kW की पिक पावर जेनरेट करने में सक्षम है। टीवीएस एक्स इलेक्ट्रिक स्कूटर को 105 km/Hr की टॉप स्पीड से सड़कों पर दौड़ाया जा सकता है। वही बात करें अगर इसकी रेंज की तो यह स्कूटर केवल सिंगल चार्ज पर 140 Km की रेंज देने में सक्षम है।
टीवीएस कंपनी के इस स्टाइलिश इलेक्ट्रिक स्कूटर में आगे की तरफ टेलीस्कोपिक सस्पेंशन का सपोर्ट दिया जाता है जबकि पीछे की तरफ मोनो शौक सस्पेंशन देखने को मिल जाते हैं। वहीं अगर बात करें इसकी ब्रेकिंग सिस्टम को लेकर ब्रेकिंग के लिए सिंगल चैनल ABS के साथ फ्रंट और रियर दोनों ही साइड पर डिस्क ब्रेक का सपोर्ट लगा हुआ मिल जाता है।

TVS X इलेक्ट्रिक स्कूटर की भारतीय बाजार में एक्स शोरूम कीमत 2.50 लाख रुपए तय की गई है। लेकिन इस समय अगर आप इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को खरीदना चाहते हैं तो यह आपको केवल 26,000 रुपए के डाउन पेमेंट पर मिल जाएगा। इसके बाद बैंक से आपको 6% ब्याज दर पर 2,30,512 रुपए का लोन अप्रूव होगा। यह लोन आपको 3 साल के लिए मिलेगा जिसे चुकाने के लिए आपको हर महीने 7,013 रुपए की ईएमआई किस्त जमा करवानी पड़ेगी।