Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124

Ultraviolette Tesseract: क्या आप अपने लिए एक नया इलेक्ट्रिक स्कूटर ढूंढ रहे हैं तो आप मार्केट का सबसे स्टाइलिश इलेक्ट्रिक स्कूटर अपने लिए खरीद सकते हैं। Ultraviolette Tesseract एक पावरफुल इलेक्ट्रिक स्कूटर है जो स्टाइलिश होने के साथ-साथ काफी ज्यादा दमदार भी है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में सिंगल चार्ज पर 162Km की रेंज देखने को मिलती है वहीं इसमें डबल डिस्क ब्रेक का सपोर्ट भी मिल जाता है। इसके अलावा इस समय इस इलेक्ट्रिक स्कूटर पर काफी सस्ता फाइनेंस प्लान भी दिया जा रहा है। तो चलिए जानते हैं इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की पूरी डिटेल।
अल्ट्रावायलेट कंपनी के इस धांसू इलेक्ट्रिक स्कूटर की फीचर्स लिस्ट में आपको Call/SMS अलर्ट, म्यूजिक कंट्रोल, हिल होल्ड, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, फास्ट चार्जिंग, इंटरनेट कनेक्टिविटी, 34 लीटर अंडर सीट स्टोरेज, डिजिटल ऑडोमीटर, क्रूज कंट्रोल, यूएसबी चार्जिंग पोर्ट, नेवीगेशन, मोबाइल एप्लीकेशन, क्लॉक, ट्रेक्शन कंट्रोल, 7 इंच मल्टी कलर टच इनेबल्ड LED डिस्पले, डुएल चैनल ABS के साथ फ्रंट और रियर दोनों साइड पर डिस्क ब्रेक, ऑल एलइडी लाइटिंग सिस्टम और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी जैसे अनेक फीचर्स मिल जाते हैं।
Ultraviolette Tesseract इलेक्ट्रिक स्कूटर में 14.91 kW की एक बेल्ट ड्राइव मोटर दी गई है जिसे 3.5 kWh की एक लिथियम आयन स्वैपेबल बैटरी से जोड़ा गया है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर के अंदर लगी बैटरी को आप घर पर आसानी से चार्ज भी कर सकते हैं। अल्ट्रावायलेट कंपनी का यह इलेक्ट्रिक स्कूटर सड़कों पर 125 kmph की रफ्तार से भागने में सक्षम रहता है। वहीं अगर बात करें इसकी रेंज की तो यह स्कूटर आपको सिंगल चार्ज पर 162 Km की रेंज देगा।

Ultraviolette Tesseract इलेक्ट्रिक स्कूटर की एक्स शोरूम कीमत 1.20 लाख रुपए हैं। लेकिन इस समय कंपनी ने इस इलेक्ट्रिक स्कूटर पर काफी सस्ता फाइनेंस प्लान ऑफर निकला है जिसके जरिए आप यह स्कूटर मात्र 13,000 रुपए डाउन पेमेंट देकर भी अपना बना सकते हैं। इसके बाद बाकी के बचे हुए 1,15,402 रुपए का बैंक की तरफ से आपको 9.7% ब्याज दर पर लोन अप्रूवल होगा। इस लोन को चुकाने के लिए आपको 3 साल तक हर महीने 3,707 रुपए की ईएमआई किस्त देनी होगी।