Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124

TVS iQube: टीवीएस कंपनी भारतीय ऑटो सेक्टर मार्केट की एक जानी मानी टू व्हीलर निर्माता कंपनी है। टीवीएस कंपनी का सबसे ज्यादा बिकने वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर TVS iQube है जो अपनी जबरदस्त डिजाइन और स्टाइलिश लुक की वजह से मार्केट में काफी मशहूर है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर पर इस समय कंपनी बहुत ही सस्ता फाइनेंस प्लान ऑफर लेकर आई है। टीवीएस कंपनी का यह इलेक्ट्रिक स्कूटर अब आप मात्र 11,000 रुपए के डाउन पेमेंट पर खरीद कर अपने घर ला सकते हैं। यह इलेक्ट्रिक स्कूटर केवल सिंगल चार्ज पर 145KM की रेंज देने में सक्षम है। तो चलिए इस टीवीएस आइक्यूब इलेक्ट्रिक स्कूटर के बारे में पूरी डिटेल विस्तार के साथ जानते हैं।
टीवीएस आइक्यूब इलेक्ट्रिक स्कूटर में कंपनी ने 3.5 kWh की एक पावरफुल लिथियम आयन बैटरी लगाई है जो की iP67 वाटरप्रूफ रेटिंग के साथ आती है। इस बैटरी को पावर सप्लाई देने के लिए इसके अंदर 4.4 kW की एक BLDC हब मोटर भी देखने को मिलती है जो 140 Nm का टॉर्क और 4.4 kW की पिक पावर जेनरेट करने में सक्षम है। यह टीवीएस आइक्यूब इलेक्ट्रिक स्कूटर सड़कों पर 78 km/Hr की टॉप स्पीड से चलाया जा सकता है जबकि इस फुल चार्ज पर 145Km तक दौड़ा सकते हैं।
बात करें अगर TVS iQube इलेक्ट्रिक स्कूटर के फीचर्स की तो इसमें आपको एलइडी लाइटिंग सिस्टम, 5 इंच TFT डिस्पले, EBS, राइडिंग मोड्स, क्लॉक, डिजिटल स्पीडोमीटर, 32 L एडिशनल स्टोरेज, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, मोबाइल एप्लीकेशन, इंटरनेट कनेक्टिविटी, यूएसबी चार्जिंग पोर्ट, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, कॉल या एसएमएस अलर्ट, जिओ फेसिंग, डिजिटल ट्रिप मीटर, नेवीगेशन, डिजिटल ओडोमीटर, पैसेंजर फुट्रेस्ट और पैसेंजर बैक्रेस्ट जैसे काफी सारे फीचर्स मिल जाते हैं।
TVS iQube इलेक्ट्रिक स्कूटर की ब्रेकिंग सिस्टम को लेकर अगर बात की जाए तो इसमें फ्रंट वाले साइड पर कंपनी ने डिस्क ब्रेक लगाए हैं जबकि रियर वाली साइड पर ड्रम ब्रेक का इस्तेमाल किया गया है। इसके अलावा बात करें अगर इसकी सस्पेंशन सिस्टम की तो इसमें आपको आगे वाली साइड पर टेलीस्कोपिक सस्पेंशन, जबकि पीछे वाली साइड पर हाइड्रोलिक ट्विन ट्यूब शॉक अब्जॉर्बर सस्पेंशन का सपोर्ट देखने को मिल जाता है।

TVS iQube इलेक्ट्रिक स्कूटर की एक्स शोरूम प्राइस 1,08,993 रुपए है लेकिन आपका बजट अगर इतना नहीं बन पा रहा है आप इसे फाइनेंस प्लान के जरिए भी खरीद कर अपने घर ला सकते हैं। इस समय कंपनी इस इलेक्ट्रिक स्कूटर पर बहुत ही सस्ता फाइनेंस प्लान ऑफर दे रही है जिसके जरिए आप यह स्कूटर केवल 11,000 रुपए के डाउन पेमेंट पर खरीद सकते हैं। इसके बाद बैंक की तरफ से आपको 9.7% ब्याज दर पर 1,02,885 रुपए का लोन अप्रूवल किया जाएगा। इस लोन की भरपाई करने के लिए आपको हर महीने 3,305 रुपए की ईएमआई किस्त 36 महीने तक देनी होगी।