Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124

Ather Rizta Z: आजकल मार्केट में एक से बढ़कर एक नए-नए इलेक्ट्रिक स्कूटर आ चुके हैं। ऐसे में अपने लिए एक बेस्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर ढूंढना काफी मुश्किल है। लेकिन हम आपके लिए कम बजट में एक बहुत ही शानदार इलेक्ट्रिक स्कूटर लेकर आए हैं जो डिजाइन के साथ-साथ फीचर्स के मामले में भी सबसे आगे है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर का नाम Ather Rizta Z है जो इस समय मार्केट में काफी ज्यादा पॉपुलर हो रहा है क्योंकि इसमें काफी तगड़े फीचर्स देखने को मिलते हैं। इतना ही नहीं इस समय कंपनी ने इस इलेक्ट्रिक स्कूटर पर काफी सस्ता फाइनेंस प्लान भी निकला है जिसके तहत हर किसी के लिए यह स्कूटर खरीदना बहुत ही आसान हो गया है। तो आइए इसके बारे में विस्तार के साथ जानते हैं।
एथर एनर्जी कंपनी के इस शानदार इलेक्ट्रिक स्कूटर के अंदर कंपनी ने 4.3 kW की एक PMSM मोटर लगाई है जो 22 Nm का टॉर्क जेनरेट करती है। इस मोटर के साथ में कंपनी ने 2.9 kWh की एक लिथियम आयन बैटरी का सपोर्ट दिया है जो घर पर भी आसानी से चार्ज हो जाती है। एथर कंपनी का यह इलेक्ट्रिक स्कूटर एक बार फुल चार्ज होने पर 123Km की रेंज देने में सक्षम रहता है। वही इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को 80 kmph की टॉप स्पीड से चलाया जा सकता है।
Ather Rizta Z इलेक्ट्रिक स्कूटर की फीचर्स की अगर बात की जाए तो इसमें एलईडी टर्न सिग्नल लैंप, 7 इंच TFT डिस्पले, साइड स्टैंड मोटर कट ऑफ, डिजिटल स्पीडोमीटर, मोबाइल एप्लीकेशन, एलईडी हेडलाइट, लो बैट्री इंडिकेटर, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, एंटी थेप्ट अलार्म, म्यूजिक कंट्रोल, डिजिटल ट्रिप मीटर, पैसेंजर फुट्रेस्ट, कैरी हुक, 34 L अंडर सीट स्टोरेज, नेविगेशन, रोडसाइड अस्सिटेंस, यूएसबी चार्जिंग पोर्ट और कॉल या SMS अलर्ट जैसे काफी सारे फीचर्स देखने को मिल जाते हैं।

एथर रिज़ता Z इलेक्ट्रिक स्कूटर में आगे की साइड पर टेलीस्कोपिक सस्पेंशन लगे हुए मिल जाते हैं जबकि पीछे वाली साइड पर आपको मोनो शौक सस्पेंशन लगे हुए मिलेंगे। वहीं अगर हम बात करें इसकी ब्रेकिंग सिस्टम को लेकर तो इसमें आपको फ्रंट वाली साइड पर डिस्क ब्रेक जबकि रियर वाली साइड पर ड्रम ब्रेक का सपोर्ट देखने को मिल जाएगा।
Ather Rizta Z इलेक्ट्रिक स्कूटर की एक्स शोरूम कीमत 1.32 लाख रुपए रखी गई है। लेकिन आपका बजट अगर इतना नहीं बन पा रहा है तो आप इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को केवल 14,000 रुपए का डाउन पेमेंट देकर भी अपने घर ले जा सकते हैं। इसके बाद बैंक से आपको 9.7% ब्याज दर पर 3 साल के लिए 1,25,259 रुपए का लोन जारी होगा। इस लोन को चुकाने के लिए आपको हर महीने 4,024 रुपए की ईएमआई किस्त जमा करवानी होगी।