Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124

Honda Activa e: क्या आप अपने लिए एक स्टाइलिश डिजाइन और दमदार परफॉर्मेंस वाला नया इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने की सोच रहे हैं। लेकिन आपको समझ नहीं आ रहा कि आपको कौन सा स्कूटर खरीदना चाहिए तो आप Honda Activa e स्कूटर को खरीद सकते हैं क्योंकि यह इलेक्ट्रिक स्कूटर अट्रैक्टिव लुक के साथ-साथ एडवांस फीचर्स को भी सपोर्ट करता है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को एक बार चार्ज करने पर आप 102Km तक का सफर तय कर सकते हैं। इतना ही नहीं इस समय होंडा कंपनी इस इलेक्ट्रिक स्कूटर पर बहुत ही सस्ता फाइनेंस प्लान भी लेकर आई है। तो चलिए इसके डिटेल हम विस्तार के साथ जानते हैं।
Honda Activa e स्कूटर की बेस मॉडल की कीमत 1.17 लाख रुपए (एक्स शोरूम) है जबकि टॉप मॉडल की कीमत 1.52 लाख रूपए (एक्स शोरूम) है। लेकिन आपका बजट अगर इतना नहीं है तो आप यह इलेक्ट्रिक स्कूटर सिर्फ 12,000 रुपए के डाउन पेमेंट पर भी खरीद कर अपने घर ला सकते हैं। इसके बाद बैंक आपको 9.7% ब्याज दर पर 1,10,797 रुपए का लोन 3 साल के लिए अप्रूव रहेगा। जिसे चुकाने के लिए आपको हर महीने 3,560 रुपए की ईएमआई किस्त जमा करवानी होगी।
होंडा कंपनी के इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में 6 kW की एक PMSM मोटर लगी हुई है जो 22 Nm का टॉर्क जनरेट करती है। इसी के साथ ही इस होंडा एक्टिवा इलेक्ट्रिक स्कूटर में 3 kWh की लिथियम आयन स्वैपेबल बैटरी मिल जाती है जो 3 साल या 50000 किलोमीटर की बैटरी वारंटी के साथ आती है। होंडा कंपनी का यह इलेक्ट्रिक स्कूटर केवल सिंगल चार्ज पर 102 km तक चलाया जा सकता है वही इस 80 kmph की टॉप रफ्तार से भगा सकते हैं।
Honda Activa e स्कूटर में मजबूती के लिए पीछे वाली साइड पर 3 स्टेप एडजस्टेबल स्प्रिंग लोडेड हाइड्रोलिक सस्पेंशन का सपोर्ट दिया जाता है वहीं इसके आगे वाली तरफ टेलीस्कोपिक सस्पेंशन का सपोर्ट मिलता है। इसके अलावा होंडा के इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में आगे की साइड पर डिस्क ब्रेक लगे होते हैं जबकि पीछे वाली साइड पर ड्रम ब्रेक देखने को मिल जाते हैं।

बात की जाए अगर होंडा एक्टिवा इलेक्ट्रिक स्कूटर की फीचर्स की तो इसमें डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंट्रोल, पुश बटन स्टार्ट, कीलेस इग्निशन, रिमोट स्टार्ट, यूएसबी चार्जिंग पोर्ट, पैसेंजर फुट्रेस्ट, अंडर सीट स्टोरेज, डिजिटल ओडोमीटर, 5 इंच TFT डिस्पले, एलईडी हेडलाइट, कैरी हुक, एलइडी टेल लाइट, राइडिंग मोड्स, क्लॉक, रोडसाइड अस्सिटेंस, एलईडी टर्न सिग्नल लैंप और लो बैट्री इंडिकेटर जैसे अनेकों फीचर्स मिल जाते हैं।