Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124

Hero Vida V2 Pro: क्या आप अपने लिए एक ऐसा जबरदस्त इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदना चाहते हैं जो मिड रेंज में बेहतरीन लुक और एडवांस्ड फीचर्स के साथ आता हो तो आप Hero Vida V2 Pro इलेक्ट्रिक स्कूटर को खरीद कर अपने घर ला सकते हैं। यह इलेक्ट्रिक स्कूटर रिमूवेबल बैटरी पैक के साथ आता है जिसकी केवल सिंगल चार्ज पर 165Km की रेंज देने की क्षमता है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में एडवांस लेवल फीचर्स मिल जाते हैं। इसके अलावा इस समय कंपनी ने इस स्कूटर की बिक्री बढ़ाने के लिए इस पर काफी जबरदस्त फाइनेंस प्लान भी निकला है। तो चलिए आपको इसके फीचर्स से लेकर फाइनेंस प्लान के बारे में पूरी डिटेल बताते हैं।
हीरो कंपनी के इस विदा V2 प्रो इलेक्ट्रिक स्कूटर में 6 kW की एक PMSM मोटर मिलती है जो 25 Nm का टॉर्क और 3.9 kW की कंटीन्यूअस पावर जेनरेट करने में सक्षम है। इस मोटर से 3.94 kWh की एक रिमूवेबल बैटरी जुड़ी हुई है जो iP67 वाटरप्रूफ रेटिंग के साथ आती है। हीरो कंपनी के इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को आप घर पर ही चार्ज करके इसे सिंगल चार्ज पर 165Km तक चला सकते हैं। इतना ही नहीं इस स्कूटर में आपको 90 kmph की टॉप स्पीड भी देखने को मिल जाती है।
Hero Vida V2 Pro इलेक्ट्रिक स्कूटर के फीचर्स की अगर बात करें तो इसमें 7 इंच TFT डिस्पले, क्रूज कंट्रोल, रोड साइड अस्सिटेंस, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, यूएसबी चार्जिंग पोर्ट, पैसेंजर फुट्रेस्ट, 26 L अंडर सीट स्टोरेज, पास स्विच, राइडिंग मोड्स, ऑल एलइडी लाइटिंग सिस्टम, क्लॉक, मोबाइल एप्लीकेशन, सीट ओपनिंग स्विच, कीलेस इग्निशन, रीजेनरेटिव ब्रेकिंग, कॉल या एसएमएस अलर्ट, डिजिटल स्पीडोमीटर, लो बैट्री इंडिकेटर और डिजिटल ओडोमीटर जैसे अनेक एडवांस लेवल फीचर्स मिल जाते हैं।

Hero Vida V2 Pro इलेक्ट्रिक स्कूटर की एक्स शोरूम प्राइस 1.20 लाख रुपए रखी गई है। लेकिन आपका बजट अगर इतना नहीं बन पा रहा है तो आप यह इलेक्ट्रिक स्कूटर सिर्फ 13,000 रुपए की डाउन पेमेंट देकर भी खरीद सकते हैं। इसके बाद आपको बाकी के बचे हुए 1,12,680 रुपए का बैंक की तरफ से 9.7% ब्याज दर पर लोन जारी किया जाएगा। यह लोन आपको 3 साल के लिए मिलेगा जिसे चुकाने के लिए आपको हर महीने 3,620 रुपए की ईएमआई किस्त देनी पड़ेगी।