Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124

Honda Activa e: आजकल मार्केट में इलेक्ट्रिक स्कूटर का काफी ज्यादा चलन चल रहा है। ऐसे में अगर आपका भी विचार एक नया इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने का है तो आप मार्केट का सबसे शानदार Honda Activa e स्कूटर खरीद सकते हैं। यह इलेक्ट्रिक स्कूटर काफी जबरदस्त डिजाइन और तगड़े फीचर्स के साथ आता है। इसमें आपको सिंगल चार्ज पर 102 Km की रेंज मिल जाती है। इसके अलावा अगर आपका बजट कम पड़ रहा है तो आप इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को फाइनेंस प्लान के जरिए भी खरीद कर अपने घर ला सकते हैं। इस समय कंपनी ने इस पर बेहद ही सस्ता फाइनेंस प्लान ऑफर निकला है। तो चलिए इसके बारे में हम विस्तार से जानते हैं।
होंडा एक्टिवा इलेक्ट्रिक स्कूटर के अंदर 3 kWh की एक लिथियम आयन स्वैपेबल बैटरी मिलती है जो की iP65 वाटरप्रूफ रेटिंग के साथ आती है। इस बैटरी के साथ ही स्कूटर में 6 kW की एक PMSM मोटर भी फिट की गई है जो 22 Nm का टॉर्क जनरेट करती है। होंडा के इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में लगी बैटरी पर कंपनी 3 साल या 50000 किलोमीटर की बैट्री वारंटी भी ऑफर कर रही है। होंडा एक्टिवा इलेक्ट्रिक स्कूटर को सड़कों पर 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ाया जा सकता है। जबकि सिंगल चार्ज पर यह स्कूटर 102 Km की रेंज देने में सक्षम रहता है।
बात करें अगर Honda Activa e स्कूटर के फीचर्स की तो इसकी फीचर्स लिस्ट के अंदर आपको डिजिटल ओडोमीटर, राइडिंग मोड्स, 5 इंच TFT डिस्पले, एलईडी हेडलाइट, कीलेस इग्निशन, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, रिमोट स्टार्ट, क्लॉक, यूएसबी चार्जिंग पोर्ट, पुश बटन स्टार्ट, रोडसाइड अस्सिटेंस, एलइडी टेल लाइट, लो बैट्री इंडिकेटर, डिजिटल स्पीडोमीटर, एडिशनल स्टोरेज, एलईडी टर्न सिग्नल लैंप और पैसेंजर फुट्रेस्ट जैसे काफी सारे फीचर्स देखने को मिल जाएंगे।
होंडा कंपनी ने ब्रेकिंग सिस्टम को मजबूत बनाने के लिए इस स्कूटर में आगे की तरफ डिस्क ब्रेक का इस्तेमाल किया है जबकि पीछे वाली साइड पर कंपनी ने ड्रम ब्रेक का सपोर्ट दिया है। इसके अलावा सस्पेंशन कि अगर बात करें तो इसमें आगे वाली साइड पर आपको टेलीस्कोपिक सस्पेंशन जबकि पीछे वाली साइड पर 3 स्टेप एडजस्ट टेबल स्प्रिंग लोडेड हाइड्रोलिक सस्पेंशन देखने को मिलते हैं।

Honda Activa e कीमत 1.17 लाख रुपए (एक्स शोरूम) रखी गई है। लेकिन अगर आपके पास एक साथ इतने पैसों का बंदोबस्त नहीं हो पा रहा है तो आप इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को फाइनेंस प्लान के जरिए भी खरीद सकते हैं। इसके लिए आपको मात्र 12,000 रुपए का डाउन पेमेंट जमा करवाना होगा। इसके बाद बाकी के बचे हुए 1,10,797 रुपए का बैंक आपको 9.7% ब्याज दर पर 3 साल के लिए लोन अप्रूव करेगा। इस लोन की भरपाई करने के लिए आपको हर महीने 3,560 रुपए की ईएमआई किस्त देनी पड़ेगी।