Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124

Motorola Edge 60 Fusion 5G: मोटरोला कंपनी भारतीय मार्केट की एक पॉपुलर स्मार्टफोन निर्माता कंपनी है जो कई सालों से अपने एक के बाद एक नए-नए दमदार स्मार्टफोन लॉन्च करती जा रही है। अगर आप भी मोटरोला कंपनी के स्मार्टफोन चलाना पसंद करते हैं और अपने लिए एक नया मोटरोला स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं तो आप Motorola Edge 60 Fusion 5G स्मार्टफोन को खरीद सकते हैं। यह 5G स्मार्टफोन इस समय ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफार्म अमेजॉन पर बहुत ही शानदार डिस्काउंट पर मिल रहा है। इसके साथ ही इस फोन पर अमेजॉन बैंक ऑफर और EMI ऑफर भी दे रहा है। तो चलिए इसके डिस्काउंट ऑफर और फीचर्स की पूरी डिटेल नीचे जान लेते हैं।
डिस्प्ले: मोटरोला कंपनी के इस 5G स्मार्टफोन में आपको 6.67 इंच की पंच होल P-OLED कर्व्ड डिस्प्ले मिलती है जो 120Hz रिफ्रेश रेट, 4500 nits पिक ब्राइटनेस और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i स्क्रीन प्रोटक्शन के साथ आती है।
प्राइमरी कैमरा: मोटरोला एज 60 फ्यूजन 5G स्मार्टफोन में बैक साइड पर एलईडी फ्लैशलाइट के साथ ड्यूल कैमरा सेटअप मिलता है जिसमें 50 मेगापिक्सल का वाइड एंगल प्राइमरी कैमरा और 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा दिया जाता है।
सेल्फी कैमरा: हाई क्वालिटी में सेल्फी पिक्चर खींचने के लिए मोटरोला कंपनी ने इस 5G स्मार्टफोन में फ्रंट वाली साइड पर 32 मेगापिक्सल का सेल्फी शूटर कैमरा लगाया है।
रैम और स्टोरेज: Motorola Edge 60 Fusion 5G स्मार्टफोन में 12GB रैम के साथ आपको 256GB इंटरनल स्टोरेज की सुविधा मिल जाती है।
बैटरी: यह मोटरोला हैंडसेट 5500mAh की शक्तिशाली बैटरी से चलता है जो की 68W टर्बो पावर चार्जिंग को सपोर्ट करने में सक्षम है।
प्रोसेसर: Motorola Edge 60 Fusion 5G स्मार्टफोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 ऑक्टा कोर प्रोसेसर मिलता है जो कि एंड्रायड v15 ऑपरेटिंग सिस्टम पर वर्क करता है।

यदि आप 12GB रैम वाले Motorola Edge 60 Fusion 5G स्मार्टफोन को भारतीय बाजार में मौजूद किसी भी मोबाइल शॉप से खरीदते हैं तो आपको इसके ओरिजिनल प्राइस 27,999 रुपए बताई जाएगी। लेकिन आप इसी 5G फोन को अगर इस समय अमेजॉन से आर्डर करते हैं तो आपको यह स्मार्टफोन Pantone Zephyr कलर में 10% के डिस्काउंट पर मात्र 25,152 रुपए में ही मिल जाएगा। यानी कि अमेजॉन इस 5G स्मार्टफोन पर पूरे 2,847 रुपए का डिस्काउंट दे रहा है।
मोटरोला कंपनी के इस पावरफुल 5G स्मार्टफोन पर अमेजॉन की तरफ से बैंक ऑफर भी मिल रहा है। बैंक ऑफर का लाभ उठाने के लिए आपको मोटरोला के इस 5G हैंडसेट को खरीदते समय इसका पेमेंट HDFC बैंक क्रेडिट कार्ड के जरिए करना होगा इससे आपको इंस्टेंट 10% का डिस्काउंट मिलेगा। इतना ही नहीं Motorola Edge 60 Fusion 5G स्मार्टफोन को आप अमेजॉन से मात्र ₹1,214 की मंथली EMI किस्त के जरिए भी खरीद कर अपना बना सकते हैं।