Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124

Motorola Edge 60 Pro 5G: अगर आपको एक नया 5G स्मार्टफोन खरीदना है तो आप मोटरोला कंपनी का Motorola Edge 60 Pro 5G स्मार्टफोन अपने लिए खरीद सकते हैं। क्योंकि इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का सेल्फी शूटर कैमरा, 12GB रैम, मीडियाटेक डाइमेंसिटी प्रोसेसर और AMOLED डिस्पले जैसे काफी सारे जबरदस्त फीचर्स मिल जाते हैं। वही इस समय मोटरोला कंपनी का यह 5G स्मार्टफोन ई-कॉमर्स प्लेटफार्म अमेजॉन पर काफी तगड़े डिस्काउंट पर दिया जा रहा है। तो चलिए आपको इस 5G स्मार्टफोन के बारे में पूरी डिटेल विस्तार से बताते हैं।
डिस्प्ले: मोटरोला के इस शानदार स्मार्टफोन में 6.7 इंच की पंच होल P-OLED कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दी गई है जो 4500 nits पिक ब्राइटनेस 120Hz रिफ्रेश रेट, HDR 10+ सपोर्ट और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i स्क्रीन प्रोटक्शन के साथ आती है।
रैम और स्टोरेज: इस मोटरोला स्मार्टफोन में आपको 12GB रैम के साथ 256GB इंटरनल स्टोरेज की सुविधा देखने को मिल जाएगी।
प्रोसेसर: मोटरोला एज 60 प्रो 5G स्मार्टफोन के अंदर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8350 एक्सट्रीम एडिशन ऑक्टा कोर प्रोसेसर मिलता है जो एंड्रॉयड v15 ऑपरेटिंग सिस्टम पर वर्क करता है।
प्राइमरी कैमरा: Motorola Edge 60 Pro 5G स्मार्टफोन के पीछे वाले पैनल पर सिंगल एलईडी फ्लैशलाइट के साथ ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया जाता है जिसमें 20x डिजिटल जूम के साथ 50 मेगापिक्सल का वाइड एंगल प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा और 50x डिजिटल जूम और 3X ऑप्टिकल जूम के साथ 10 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा देखने को मिलता है।
सेल्फी कैमरा: वही जबरदस्त क्वालिटी में सेल्फी पिक्चर खींचने के लिए इस मोटरोला हैंडसेट के आगे वाली साइड पर 50 मेगापिक्सल का सेल्फी शूटर कैमरा मिल जाता है।
बैटरी: यह मोटरोला स्मार्टफोन 6000mAh की सिलिकॉन कार्बन बैटरी के साथ आता है जो 90W टर्बो पावर चार्जिंग और 15W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

आपको बता दें कि 12GB रैम वाले Motorola Edge 60 Pro 5G स्मार्टफोन की भारतीय बाजार के अंदर ओरिजिनल कीमत 40,999 रुपए है। लेकिन मोटरोला कंपनी के इसी 5G स्मार्टफोन को अगर आप अमेजॉन से आर्डर करते हैं तो आपको यह 5G हैंडसेट केवल 33,280 रुपए में ही मिल जाएगा। क्योंकि अमेजॉन इस समय इस शानदार हैंडसेट पर पूरे 7,719 रुपए का डिस्काउंट दे रहा है।
Motorola Edge 60 Pro 5G स्मार्टफोन को अमेजॉन से खरीदने पर बैंक ऑफर का भी लाभ उठाया जा सकता है। इसके लिए आपको इस मोटरोला स्मार्टफोन को खरीदते समय इसका पेमेंट HDFC Bank क्रेडिट कार्ड से करना होगा इसके बाद आपको इंस्टेंट 1,500 रुपए का फ्लैट डिस्काउंट दिया जाएगा। इसके अलावा आप इस 5G स्मार्टफोन को अमेजॉन से सिर्फ 1,606 रुपए की मासिक ईएमआई किस्त पर भी खरीद कर अपना बना सकते हैं।