Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124

Motorola G85 5G: आजकल हर कोई 5G स्मार्टफोन ही खरीदना चाहता है जिसके चलते बड़ी-बड़ी मोबाइल कंपनियां 4G स्मार्टफोन छोड़कर अब 5G स्मार्टफोन पर ज्यादा काम कर रही है इस समय मोटरोला कंपनी इंडियन मार्केट में काफी ज्यादा प्रसिद्ध हो रही है क्योंकि मोटरोला कंपनी के स्मार्टफोन इस समय काफी सस्ती कीमत पर मिल रहे हैं जिसके अंदर आपको काफी शानदार कैमरा क्वालिटी और अच्छा बैटरी पिकअप दिया जाता है, इसके अलावा स्मार्टफोन की कीमत भी काफी कम रहती है,
जिसके चलते लोग मोटरोला कंपनी के स्मार्टफोन काफी ज्यादा खरीदते हैं, अगर आप इस समय मोटरोला कंपनी का स्मार्टफोन लेने की सोच रहे हैं, तो आप मोटोरोला G85 5G स्मार्टफोन को काफी कम कीमत पर 12GB रैम और 256 जीबी स्टोरेज में खरीद सकते हैं। आईए जानते हैं इस फोन के फीचर्स और डिस्काउंट ऑफर्स के बारे में।
डिस्प्ले: मोटरोला कंपनी ने इस 5G स्मार्टफोन में 2400×1080 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.67 इंच की फुल एचडी प्लस P-OLED कर्व्ड डिस्प्ले सपोर्ट दिया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट, 1600 नीड्स पिक ब्राइटनेस और स्क्रीन प्रोटक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास v5 प्रोटेक्शन सपोर्ट मिल जाता है।
प्रोसेसर: Motorola G85 5G हैंडसेट को पावर देने के लिए इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6s Gen 3 ऑक्टा कोर चिपसेट दिया जाता है, जो एंड्रॉयड V14 Hello UI ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है इसके अंदर आपको 4 साल की सिक्योरिटी अपडेट और 2 साल की OS अपडेट भी दी जाएगी।
रैम और स्टोरेज: यह 5G स्मार्टफोन आप 12GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज के साथ घर ला सकते हैं, इस यह स्मार्टफोन आपको ओलिव ग्रीन कलर में दिया जाएगा।
प्राइमरी कैमरा: इस फोन के बैक पैनल पर ड्यूल कैमरा सेटअप होने वाले हैं जिसमें से 50 मेगापिक्सल का वाइड एंगल 10x डिजिटल जूम वाला प्राइमरी कैमरा दिया जाएगा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा एलईडी फ्लैशलाइट और ऑटो फ्लैश के साथ मिल जाएगा।
सेल्फी कैमरा: इस शानदार 5G स्मार्टफोन से सेल्फी पिक्चर्स क्लिक करने के लिए इसके फ्रंट साइड पर 32 मेगापिक्सल का कैमरा लगा हुआ दिखेगा।
बैटरी: Motorola G85 5G स्मार्टफोन में 33W टर्बो पावरफुल चार्जिंग सपोर्ट वाली 5000mAh की पावरफुल बैटरी दी जाती है।
मोटोरोला G85 5G स्मार्टफोन इंडियन मार्केट में 12GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज के साथ 22,999 रुपए में दिया जा रहा है, वहीं अगर इस फोन को फ्लिपकार्ट से ऑनलाइन खरीद कर अपना बनाया जाता है, तो आपको 5000 रुपए के डिस्काउंट के साथ 17,999 रुपए में दे दिया जाता है।

इस फोन के बैंक ऑफर्स की बात करें तो इसमें 5% का कैशबैक डिस्काउंट दिया जाता है बस आपको मोटोरोला G85 5G स्मार्टफोन का पेमेंट फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड से करना है।