Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124

OnePlus Nord CE 3 5G: क्या आप अपने लिए एक नया 5G स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं तो आप वनप्लस कंपनी का OnePlus Nord CE 3 5G स्मार्टफोन अपने लिए खरीद सकते हैं। क्योंकि इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh की पावरफुल बैटरी के साथ आपको 8GB रैम देखने को मिलेगा। वही वनप्लस कंपनी के इस स्मार्टफोन पर इस समय अमेजॉन काफी शानदार डिस्काउंट ऑफर भी दे रहा है जिसके जरिए इस 5G स्मार्टफोन को खरीदना आपके लिए और भी आसान होगा। तो चलिए इसके डिस्काउंट ऑफर और इसके फीचर्स की पूरी जानकारी आपको बताते हैं।
डिस्प्ले: वनप्लस के इस 5G फोन में 6.7 इंच की पंच होल Fluid AMOLED डिस्पले दी गई है जो 120Hz रिफ्रेश रेट, 950 nits पिक ब्राइटनेस और 1080×2412 पिक्सल्स FHD+ रेजोल्यूशन के साथ आती है।
रैम और स्टोरेज: OnePlus Nord CE 3 5G स्मार्टफोन के अंदर आपको 8GB रैम के साथ 128GB इंटरनल स्टोरेज की सुविधा देखने को मिल जाती है।
बैटरी: इस हैंडसेट में पावर सप्लाई के लिए 5000mAh की लिथियम पॉलीमर बैटरी का सपोर्ट दिया गया है जो की 80W Super VOOC चार्जिंग को सपोर्ट करने में सक्षम है।
प्रोसेसर: बात करें अगर इसके प्रोसेसर की तो इसमें कंपनी ने क्वालकॉम स्नैपड्रेगन 782G ऑक्टा कोर प्रोसेसर लगाया है जो एंड्रॉयड v13 ऑपरेटिंग सिस्टम पर रन करता है।
प्राइमरी कैमरा: वनप्लस नॉर्ड CE 3 5G स्मार्टफोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैशलाइट के साथ ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है जिसमें 50 मेगापिक्सल का वाइड एंगल प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा और 2 मेगापिक्सल का माइक्रो कैमरा दिया जाता है।
सेल्फी कैमरा: बात करें अगर इसके सेल्फी कैमरे की तो इस वनप्लस स्माटफोन में हाई क्वालिटी सेल्फी पिक्चर के लिए फ्रंट वाली साइड पर 16 मेगापिक्सल का सेल्फी शूटर कैमरा लगा हुआ है।

भारतीय मार्केट के अंदर 8GB रैम वाले OnePlus Nord CE 3 5G स्मार्टफोन की ओरिजिनल कीमत 26,999 रुपए रखी गई है। लेकिन इसी वनप्लस स्माटफोन को आप ई-कॉमर्स प्लेटफार्म अमेजॉन से 7% के डिस्काउंट पर केवल 24,999 रुपए में खरीद कर अपना बना सकते हैं। यानी कि वनप्लस के इस 5G फोन पर अमेजॉन इस समय 2,000 रुपए का डिस्काउंट दे रहा है।
अगर आप अमेजॉन से OnePlus Nord CE 3 5G स्मार्टफोन को खरीदते हैं और खरीदते समय इसका पेमेंट अगर अमेजॉन पे बैलेंस से करते हैं तो आपको अमेजॉन की तरफ से 749 रुपए तक का कैशबैक दिया जा रहा है। वहीं अगर आपके पास एक साथ इतने पैसे उपलब्ध नहीं है तो आप वनप्लस के इस 5G फोन को EMI पर भी ले सकते हैं। इसके लिए बस आपको हर महीने 1,206 रुपए की मंथली EMI किस्त जमा करवानी होगी।