Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124

Sokudo Plus: आजकल मार्केट में काफी सारे इलेक्ट्रिक स्कूटर मौजूद हैं जिनमें लंबी रेंज के साथ-साथ जबरदस्त फीचर्स भी मिल जाते हैं। अगर आप भी ऐसा ही कोई एक नया इलेक्ट्रिक स्कूटर ढूंढ रहे हैं जो कि बजट कीमत के साथ लंबी रेंज और जबरदस्त फीचर्स के साथ आता हो तो ऐसे में Sokudo Plus इलेक्ट्रिक स्कूटर को खरीद कर अपने घर ला सकते हैं। क्योंकि इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में स्मार्ट फीचर्स के साथ सिंगल चार्ज पर 100Km की रेंज भी देखने को मिल जाती है। इतना ही नहीं इस समय कंपनी इस इलेक्ट्रिक स्कूटर पर काफी सस्ता फाइनेंस प्लान भी दे रही है। तो चलिए इसके फाइनेंस प्लान और फीचर्स के बारे में हम डिटेल से जान लेते हैं।
Sokudo Plus इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत 61,889 रुपए (एक्स शोरूम) रखी गई है। लेकिन आपके पास अगर एक साथ इतने पैसे उपलब्ध नहीं है तो आप इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को केवल 7,000 रुपए की डाउन पेमेंट पर भी खरीद कर अपना बना सकते हो। इसके बाद आपको बैंक से 58,359 रुपए का 9.7% ब्याज दर पर 3 साल के लिए लोन अप्रूव किया जाएगा। इस लोन को चुकाने के लिए आपको हर महीने 1,875 रुपए की ईएमआई किस्त देनी पड़ेगी।
Sokudo कंपनी के इस शानदार इलेक्ट्रिक स्कूटर की फीचर्स की बात करें तो इसमें डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंट्रोल, अंडर सीट स्टोरेज, चार्जिंग पॉइंट, डिजिटल स्पीडोमीटर, राइडिंग मोड्स, डिस्प्ले, फास्ट चार्जिंग, एलईडी हेडलाइट, फ्रंट और रियर दोनों साइड पर डिस्क ब्रेक, लो बैटरी अलर्ट, ट्यूबलेस टायर्स, एलइडी टेल लाइट, पैसेंजर फुट्रेस्ट, डिजिटल ओडोमीटर, अलॉय व्हील्स और एलईडी टर्न सिग्नल लैंप जैसे काफी सारे फीचर्स देखने को मिल जाते हैं।

Sokudo Plus इलेक्ट्रिक स्कूटर में एक पावरफुल ब्रशलैस DC हब मोटर लगी हुई है जिसके साथ में कंपनी ने एक दमदार लिथियम आयन बैट्री पैक का सपोर्ट दिया है। इस बैट्री पैक पर कंपनी 3 साल की बैट्री वारंटी भी ऑफर कर रही है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर के अंदर लगे बैट्री पैक को आप घर पर आसानी से चार्ज भी कर सकते हैं। Sokudo कंपनी का यह इलेक्ट्रिक स्कूटर 50 km/Hr की टॉप स्पीड से दौड़ाया जा सकता है जबकि इस फुल चार्ज पर आप 100Km तक आराम से चला सकते हो।