Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124

TVS iQube ST: टीवीएस कंपनी भारतीय टू व्हीलर मार्केट की एक जानी मानी प्रसिद्ध वाहन निर्माता कंपनी है जो हर बार मार्केट में अपना दमदार और स्टाइलिश टू व्हीलर लॉन्च करती है। इस समय भारतीय बाजार में TVS iQube ST इलेक्ट्रिक स्कूटर काफी ज्यादा डिमांड में है। क्योंकि इस इलेक्ट्रिक स्कूटर पर कंपनी ने बहुत ही शानदार फाइनेंस प्लान ऑफर निकला है जिसके जरिए हर किसी के लिए यह स्कूटर खरीदना बेहद ही आसान हो चुका है।
आपको बता दें कि टीवीएस का यह इलेक्ट्रिक स्कूटर केवल सिंगल चार्ज पर 145KM की रेंज देता है। वहीं इसमें एक से बढ़कर एक स्मार्ट फीचर्स का सपोर्ट मिलता है। तो चलिए टीवीएस के इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की पूरी डिटेल हम नीचे जानते हैं।
टीवीएस आइक्यूब ST इलेक्ट्रिक स्कूटर की फीचर्स की बात की जाए तो इसमें एंटी थेफ्ट अलार्म, कॉल या एसएमएस अलर्ट, म्यूजिक कंट्रोल, डिजिटल स्पीडोमीटर, ट्रिप मीटर, ओडोमीटर, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंट्रोल, रीजेनरेटिव ब्रेकिंग, लाइव लोकेशन स्टेटस, डॉक्यूमेंट स्टोरेज, कस्टम थीम्स, वॉलपेपर सिलेक्शन, 32 L अंडरसीट स्टोरेज, मोबाइल एप्लीकेशन, 7 इंच टीएफटी डिस्पले, एलइडी लाइटिंग सिस्टम, वॉइस असिस्ट, इंटरनेट कनेक्टिविटी और जिओ फेसिंग जैसी काफी सारी सुविधा मिल जाते हैं।
TVS iQube ST इलेक्ट्रिक स्कूटर में 3.5 kWh की एक लिथियम आयन बैटरी दी जाती है जिसे पावर सप्लाई देने के लिए इसमें 4.4 kW की एक BLDC हब मोटर भी मिलती है। इस मोटर की क्षमता 140 Nm का टॉर्क व 4.4 kW की पिक पावर उत्पन्न करने की होती है। टीवीएस आइक्यूब ST इलेक्ट्रिक स्कूटर सिंगल चार्ज पर 145KM तक दौड़ाया जा सकता है। वहीं अगर इसकी टॉप स्पीड की बात करें तो इस स्कूटर में 78 किमी प्रति घंटे की टॉप स्पीड मिलती है।
अब अगर बात करें टीवीएस आइक्यूब ST इलेक्ट्रिक स्कूटर की ब्रेकिंग सिस्टम की तो इसमें आगे वाली तरफ डिस्क ब्रेक का सपोर्ट मिलता है जबकि इसके पीछे वाली तरफ आपको ड्रम ब्रेक सपोर्ट देखने को मिलेगा। इसके अलावा सस्पेंशन की बात करें तो इस इलेक्ट्रिक स्कूटर के पीछे वाली तरफ हाइड्रोलिक ट्विन ट्यूब शौक अब्जॉर्बर सस्पेंशन लगे हुए मिलते हैं जबकि आगे वाली तरफ टेलीस्कोपिक सस्पेंशन का सपोर्ट देखने को मिल जाता है।

TVS iQube ST इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत 1.28 लाख रुपए (एक्स शोरूम) रखी गई है। लेकिन इस समय यह इलेक्ट्रिक स्कूटर फाइनेंस प्लान के जरिए केवल 13,000 रुपए डाउन पेमेंट पर खरीदा जा सकता है। इसके बाद ग्राहक को बाकी के बचे हुए 1,19827 रुपए का 9.7% ब्याज दर पर 3 साल के लिए लोन अप्रूव किया जाता है। इसकी भरपाई करने के लिए हर महीने ग्राहक को 3,850 रुपए की ईएमआई किस्त देनी पड़ेगी।